जिले के महेदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी के पोषक ग्राम कुसेरा में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता की फरसे के पिछले हिस्से (पासा) से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर पिता के मस्तिष्क पर फरसे के पासे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही महेदवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण घरेलू विवाद सामने आया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…