Categories: Uncategorized

कलेक्टर नेहा मारव्या ने ली मनरेगा की समीक्षा बैठकडिंडौरी : 16 सितंबर, 2025

डिंडौरी : 16 सितंबर, 2025
कलेक्ट्रेट सभागार में आज कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, परियोजना अधिकारी मनरेगा, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, उपयंत्री, एपीओ, सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलेभर में संचालित मनरेगा कार्यों की जनपद पंचायतवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही असफल एवं अनुपयोगी कार्यों को नियम अनुसार यथावत बंद करने के लिए कहा। लंबित मजदूरी भुगतान को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सहायक यंत्री एवं सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा को अपूर्ण कार्यों की अद्यतन जानकारी नहीं होने पर हिदायत दी कि आगामी बैठक में समस्त जानकारी के साथ उपस्थित हों।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने कहा कि मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आज कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, परियोजना अधिकारी मनरेगा, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, उपयंत्री, एपीओ, सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलेभर में संचालित मनरेगा कार्यों की जनपद पंचायतवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही असफल एवं अनुपयोगी कार्यों को नियम अनुसार यथावत बंद करने के लिए कहा। लंबित मजदूरी भुगतान को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सहायक यंत्री एवं सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा को अपूर्ण कार्यों की अद्यतन जानकारी नहीं होने पर हिदायत दी कि आगामी बैठक में समस्त जानकारी के साथ उपस्थित हों।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने कहा कि मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago