Categories: Uncategorized

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ली उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, दो अधिकारियों पर निलंबन की कार्यवाही के निर्देश
डिंडौरी : 31अक्टूबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की आज कलेक्ट्रेट सभगाकक्ष में समीक्षा बैठक ली जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित शासकीय योजना फल पौध रोपण, पीएम कृषि सिंचाई योजना र्पोरटेबल सि्ंप्रकलर, सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना ड्रिप, मसाला क्षेत्र विस्तार योजना, जैविक खेती, पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, बागवानी यंत्रीकरण, पीएम कृषि सिंचाई योजना माईक्रो स्प्रिंंकलर, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, उच्च मूल्य वाले सब्जी फसलों की खेती वन पटटाधारी कृषकों के लिए, संरक्षित खेती आदि योजनाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा की। एवं जिन कर्मचारियों के द्वारा कार्य में लापरवाही की गई एंव वर्ष 2025-26 में लक्ष्य की तुलना में भौतिक प्रगति कम होने पर श्री अनूप सिंह धुर्वे ग्रामिण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी डिंडौरी, श्री पुरूषोत्तम उइके, श्री कन्हैयालाल पटले विकासखंड अमरपुर, श्री सीएल नागेश, श्रीएमएल गोहिया विकासखंड समनापुर, श्रीमती मौसम मरकाम विकासखंड शहपुरा, श्री मनोहर लाल हेडाउ, श्री विवेक कुमार मिश्रा विकासखंड मेंहदवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

    इसी प्रकार श्री कुलदीप सिंह मरावी ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी बजाग एवं श्री हरप्रसाद अहिरवार ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी कंरजिया के द्वारा जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने एवं विभागीय गतिविधियों में लक्ष्य की तुलना में प्रगति शून्य होना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी एंव कलेक्टर की विभागीय समीक्षा बैठको में आय दिन अनुपस्थित रहने और अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने उद्यानिकी अधिकारी को निलंबन की फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

साथ ही साथ कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के स्वरोजगार संबंधी प्रकरण बैंको में प्रस्तुत किए गए जहां पर बैंक के द्वारा स्वीकृत कर दिए गए परंतु लंबे समय अंतराल तक बैंक द्वारा हितग्राही को राशि भुगतान नहीं कि गई और योजना से संबंधी मशीनरी उपकरण नही दिए गए जिस पर संबंधित बैंकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, उद्यानिकी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago