कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने केंद्र में उपलब्ध डॉक्टरों की स्थिति, उपलब्ध दवाइयां, पैथोलॉजी की स्थिति, ओपीडी,प्रसूती कक्ष,आईपीडी, सहित अन्य मुद्दों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं नहीं मिलने पर कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने तत्सम्बन्ध में सीएमएचओ को निर्देशित करते हुए,कहा कि मानक आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायें।सभी स्वास्थ्य केंद्र में फोटोयुक्त स्टाफ लिस्ट पटल पर लगवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने ग्राम सरपंच से सम्बंधित स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ली और शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…