Categories: Uncategorized

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला अधिकारियों को सौंपा सतत निरीक्षण एवं निगरानी का दायित्व

डिंडौरी : 18 अगस्त, 2025
जिले में संचालित समस्त शासकीय छात्रावासों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्य के ेसाथ-साथ निरीक्षण के दौरान छात्रावासों का भी सतत निरीक्षण करें तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे भोजन, पेयजल, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, अध्ययन सामग्री एवं विद्युत आपूर्ति, पलंग चादर, खिडडियों में जाली इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निर्देशित किया है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर नियमित और गंभीरता से किया जाना चाहिए, जिससे छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि निरीक्षण प्रतिवेदन माह के अंत में नियमित समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी छात्रावासों की वास्तविक स्थिति को समझें, विद्यार्थियों से संवाद करें और यदि किसी भी प्रकार की कमी या समस्या सामने आएं, तो उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि छात्रावासों की व्यवस्था सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है, क्योंकि यह बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माहौल से सीधे जुड़ा हुआ विषय है।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने समस्त निरीक्षण नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन छात्रावासों में पानी, शौचालय, भवन मरम्मत, विद्युत, खिडकियों में जाली लगाना, सीसी कैमरा, आदि समस्याएं निरीक्षण के दौरान कमी पाई जाने वाले संबंधित छात्रावास अधीक्षक एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से समन्वय बनाकर छात्रावास को सुव्यवस्थित किया जाए। जिन छात्रावास अधीक्षकों को बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी कार्य में लापरवाही बरती जाती है उन पर कार्यवाही करने के सहायक आयुक्त को निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त छात्रावास अधीक्षक और जांचकर्ता अधिकारी को निर्देश दिए कि आप के क्षेत्र अधिकार के अंतर्गत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित नल-जल योजना का कनेक्शन जिन छात्रावासों में पानी की समस्या आती है उनमें कनेक्शन लगाया जाए, जिससे बच्चों को पानी की समस्या न हो सके। छात्रावास में निवासरत बालक-बालिकाओं को गुणवत्तायुक्त मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिन छात्रावासों की पहुंच मार्ग कच्चा रास्ता को सुरक्षित पक्की सडक सहायक आयुक्त को बनाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने समस्त विभाग प्रमुख को अपने विभागीय टूर प्रोग्राम में निरीक्षण दौरा में रास्तें में आने वाले शैक्षणिक संस्थाओं का भी निरीक्षण करें ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

39 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago