कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

       कलेक्टर  श्रीमती नेहा मारव्या  की अध्यक्षता में आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री अफजल अमानउल्लाह सहित पीएचई विभाग और जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
      कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने जिले में जल जीवन मिशन में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीएचई के तहत संचालित एकल योजना और समूह योजना की प्रगति की जानकारी ली।
   कलेक्टर  ने परियोजनाओं में घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति तथा पीएम जनमन योजना के तहत पिछड़े इलाकों में पेयजल उपलब्ध कराने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीएम उन्नत योजना में जनजाति क्षेत्रों में प्रस्तावित पेयजल योजनाओं पर जानकारी ली। उन्होनें हर घर जल ग्रामों के  घोषित, प्रमाणित और सौपें गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जल व्यवस्था की जानकारी ली, उन्होंने विकासखंडवार जल समस्या से प्रभावित स्थलों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर निर्बाध रूप से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजना बनाये। आवश्यकता अनुसार मनरेगा के तहत कार्य पूरे करें। सभी जल स्त्रोत का उचित प्रबंधन करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने भूमिगत जल, विद्युत आवश्यकता सहित अन्य मुद्दों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग और पीएचई संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत के कारण प्रभावित जलआपूर्ति को ठीक कर सुनिश्चित कराएं। जल जीवन मिशन से संबंधित सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने जल जीवन मिशन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का निराकरण करने के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago