कांकेर में पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बस, हेल्पर की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस के हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक नियंत्रण खो देने से यह सीधा डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री डर के मारे खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले, जबकि कुछ लोग बस के अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, शुरुआती अनुमान के अनुसार बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना दुर्घटना की वजह हो सकती है। बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से यात्रियों में दहशत का माहौल है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago