Categories: Uncategorized

‘कांग्रेस के साथ भेदभाव कर रही एमपी सरकार,’ जीतू पटवारी ने विधायकों के लिए मांगे 15-15 करोड़

  • जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार बीजेपी के विधायकों को हर साल 15 करोड़ रुपये विकास के लिए दे रही है लेकिन कांग्रेस विधायकों को यह राशि नहीं दी जा रही है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस विधायकों के लिए सरकार से 15-15 करोड़ रुपये की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बीजेपी के विधायकों को हर साल 15 करोड़ रुपये विकास के लिए दे रही है लेकिन कांग्रेस विधायकों को यह राशि नहीं दी जा रही है. यह असामानता ठीक नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने पिछले साल बीजेपी के विधायकों को विकास कार्य के लिए 15-15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी. इसके बाद इस साल फिर सरकार उन्हें राशि आवंटित कर रही है जबकि यह राशि कांग्रेस के विधायकों को विकास कार्य के लिए नहीं दी जा रही है. यह असमानता उचित नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस के विधायकों को विकास कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि देने की मांग की है.

विधायक के 30% और सरपंच के 20%

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जो राशि सरकार विकास कार्य के लिए आवंटित कर रही है, उसका 30% कमीशन विधायकों को दिया जा रहा है जबकि 20% सरपंच रख रहे हैं. इसी तरह अधिकारी भी 10 से 15% कमिशन ले रहे हैं. इस प्रकार 65% राशि भ्रष्टाचार में जा रही है.

झूठा आरोप लगा रहे हैं पीसीसी अध्यक्ष- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी झूठा आरोप लगा रहे हैं. सरकार सभी क्षेत्र में विकास कर रही है. पूरे मध्य प्रदेश में विकास किया जा रहा है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तराना विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर शिप्रा नर्मदा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया है. यह विधानसभा कांग्रेस के विधायक की है, बावजूद इसके सरकार विकास कर रही है. मध्य प्रदेश सरकार सभी जिलों के विकास के लिए योजना बनाती है इसमें बीजेपी कांग्रेस विधायकों को लेकर अलग से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago