Categories: देश

कार के अंदर चार बैग में छुपाकर रखा था 34 किलो गांजा, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा….जानकर उड़ जाएंगे होश

बिहार में रोहतास जिले की इंद्रपुरी थाना की पुलिस ने 34 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला सहित तीन अंतरराज्यीय तस्करों (Interstate smugglers) को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से ओडिशा के रास्ते तस्कर गांजा की एक खेप औरंगाबाद जिले की ओर से इन्द्रपुरी के रास्ते रोहतास लाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना के अधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एक) कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें इन्द्रपुरी थानाध्यक्ष के साथ जिला आसूचना इकाई को भी शामिल किया गया।

कुमार ने बताया कि इंद्रपुरी बराज पर गठित विशेष टीम के द्वारा तस्करों की गतिविधि की निगरानी की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि गांजा तस्कर दो चारपहिया वाहन से ओडिशा से इन्द्रपुरी के रास्ते आ रहे हैं, जिसमें आगे चल रही गाड़ी पर एक महिला बैठी है। यह गाड़ी लाइनर का काम कर रही है, जो पीछे चल रहे गांजा लदे दूसरी गाड़ी को पुलिस की गतिविधी की सूचना दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गठित टीम ने इन्द्रपुरी बराज के पास दोनों कार को चिन्हित करते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चार बैग में छुपाकर रखा हुआ 34 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। कार पर सवार तस्कर कपिल सिंह एवं लाईनर बलिराम पांडेय एवं एक महिला विभा शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में तस्करों ने बताया कि वे लोग छत्तीसगढ़ से ओडिशा के रास्ते अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर सासाराम लाकर बेचते हैं। इस कार्य में ये लोग एक गाड़ी पर गांजा लोड करते है तथा दूसरी गाड़ी को पुलिस की गतिविधि का पता लगाने के लिए लाईनर के रूप में आगे रखते हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

7 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

7 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

8 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

12 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

12 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago