पन्ना-मध्यप्रदेश
किसान की चमकी किस्मत रातोरात बना लखपति ,निजी खदान क्षेत्र में मिला चमचमाता 4 कैरेट 24 सेंट का हीरा।
पन्ना जिले को देश दुनिया में बेश कीमती हीरो के लिए जाना जाता है यहां की धरती किसी को भी रंग से राजा बना देती है। बतादे कि पन्ना जिले के किसान अब सब्जी-भाजी की खेती की जगह हीरो की खेती कर रहे हैं जिससे उनकी किस्मत की चमक रही है कुछ ऐसा ही मामला फिर देखने को मिला जहाँ एक किसान रातोंरात लखपति बन गया। बतादें की गहरा निवासी किसान ठाकुर प्रसाद यादव जो एक वर्ष से लगातार सरकोहा में निजी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाया था जहा कड़ी मेहनत के बाद आज उसे चमचमाता हुआ हीरा मिला है। जिसका वजन 4 कैरेट 24 सेंट बताया जा रहा है जिसे उसने हीरा कार्यालय में जमा किया है किसान ने बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाली रकम से वह अपना और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगा और बिजनेस में उक्त पैसों को लगाएगा। वही हीरा पारखी नूतन जैन ने बताया कि यह हीरा कम उज्जवल किस्म का है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More