किसी भी प्रकार का सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है कांग्रेस और आप को – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

किसी भी प्रकार का सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है कांग्रेस और आप को – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दीपक तिवारी
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और आप को किसी भी प्रकार का सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है । उन्होंने पिछली सरकारों पर दिल्ली के विकास की अनदेखी करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि 15 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और 13 साल राज करने वाली आम आदमी पार्टी को हमसे किसी भी प्रकार का सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाले लोग हमसे किसी भी प्रकार का सवाल नहीं कर सकते। मैं पूछती हूं कि आखिर ये लोग सवाल पूछने वाले कौन हैं? जिन लोगों ने दिल्ली को बैकफुट पर लाकर रख दिया। दिल्ली का सर्वनाश कर दिया। ऐसे लोगों को हमसे किसी भी प्रकार का सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं है। इन लोगों ने केवल नारे दिए हैं। आज तक दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया।
पहले दिन ही आयुष्मान योजना लागू करने को लेकर कहा, “यह हमारी ही सरकार है कि हमने शपथ ग्रहण के दिन ही कैबिनेट की बैठक की और आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने का फैसला किया। आम आदमी पार्टी ने जानबूझकर आयुष्मान जैसी योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। लेकिन, हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले हमने आयुष्मान योजना को लागू किया, ताकि सभी लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिल सके।” इशारों-इशारों में सीएम ने ‘आप’ को अपनी पार्टी बचाने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मेहरबानी करके ये लोग अपनी पार्टी का ध्यान रखें, क्योंकि कई नेता खिसकने वाले हैं।
उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर कहा कि हमें सत्ता में एक ही दिन हुआ है। हम यमुना की सफाई करके करेंगे और जिस तरह से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लोग हम पर यमुना की सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि आप लोगों ने इतने सालों तक सत्ता में रहते हुए क्या किया। आप लोगों ने यमुना की सफाई को लेकर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई? सीएम गुप्ता ने कैग रिपोर्ट को लेकर कहा, “कुछ लोगों को इस बात का डर रहा है कि अगर कहीं विधानसभा में कैग रिपोर्ट टेबल की जाएगी, तो कई लोगों के काले चिट्ठे खुल जाएंगे।”

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago