किसी भी बाबा के चक्कर में मत पड़ो…’, छांगुर बाबा पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह खुद को एक धार्मिक गुरु बताकर लोगों को गुमराह करता था और अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन करवा रहा था। इस मामले पर अब मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम सरकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया

उन्होंने अपनी कथा में कहा, ‘एक छांगुर बाबा नाम का व्यक्ति है, जिसने धर्म की आड़ में कई महिलाओं का शोषण किया और हजारों हिंदुओं को टोपी वाला बना दिया। आजकल भारत में बाबावाद तेजी से बढ़ रहा है। मेरा निवेदन है कि किसी भी गलत व्यक्ति के प्रभाव में न आएं। ऐसे लोगों के साथ चलेंगे तो वे खुद तो बिगड़ेंगे ही, आपको भी भ्रष्ट कर देंगे। भगवान करे सब टूटे पर किसी का विश्वास न टूटे । हम प्रार्थना है कि आप किसी भी ऐसे बाबा के चक्कर में मत पड़ो, जो सही मार्ग से भटका रहा हो। यहां तक कि हमारे चक्कर में भी मत पड़ो। केवल बाला जी (हनुमान जी) के चक्कर में पड़ो।’

क्या है पूरा मामला?

छांगुर बाबा, जो असल में जमालुद्दीन है, पर आरोप है कि उसने अब तक करीब 3000 हिंदू लोगों का इस्लाम में जबरन धर्मांतरण करवाया। इसके लिए वह धर्म की आड़ लेकर लोगों को बहकाता था। चौंकाने वाली बात ये है कि वह टारगेट बनाकर खास तौर पर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि छांगुर ने धर्मांतरण के लिए एक रेट लिस्ट बना रखी थी, जिसमें जातियों के अनुसार रेट तय किए गए थे।

ब्राह्मण और क्षत्रिय लड़कियों के धर्मांतरण के लिए: ₹15-16 लाखOBC वर्ग की लड़कियों के लिए: ₹10-12 लाखSC-ST वर्ग की लड़कियों के लिए: ₹8-10 लाख

यह भी दावा किया जा रहा है कि इस काम के लिए उसे विदेशों से फंडिंग मिल रही थी।

फिलहाल की स्थिति

छांगुर बाबा पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस उसके नेटवर्क, विदेशी फंडिंग और पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय धर्मांतरण रैकेट का हिस्सा हो सकता है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

1 hour ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

2 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

7 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago