देवास-मध्यप्रदेश
देवास औद्योगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन फैक्ट्री में रखे केमिकल और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है गौरतलब है कि दो दिन पहले सांवेर स्थित एक अन्य केमिकल फैक्ट्री में भी भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…