कोरबा : मालिक को मजदूर पर चोरी की शंका, करंट लगाया नाखून उखाड

  • 14 अप्रैल को गुर्जर और उसके सहयोगी मुकेश शर्मा ने दोनों श्रमिकों पर चोरी का आरोप लगाया.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्टरी के दो मजदूरों को उनके मालिक और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर यातनाएं दीं. आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था. अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को गुर्जर और उसके सहयोगी मुकेश शर्मा ने दोनों श्रमिकों पर चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि दोनों के कपड़े उतार दिए गए, उन्हें बिजली के झटके दिए गए और उनके नाखून उखाड़ दिए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक अर्धनग्न व्यक्ति को बिजली के झटके देते और उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पीड़ित वहां से भागकर भीलवाड़ा में अपने पैतृक स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने भीलवाड़ा में ही गुलाबपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने ‘जीरो’ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोरबा पुलिस को भेज दिया. ‘जीरो’ प्राथमिकी के तहत पीड़ित अपराध के स्थान के बदले किसी भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को कोरबा के सिविल लाइंस थाना में गुर्जर और शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पीड़ितों में से एक अभिषेक भांबी ने बताया कि उसने अपने वाहन की किस्त का भुगतान करने के लिए अपने मालिक से 20 हजार रुपये की अग्रिम राशि मांगी थी, जब मालिक ने इनकार कर दिया तो उन्होंने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई. उन्होंने बताया कि इस बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने दोनों श्रमिकों पर हमला कर दिया.

सिविल लाइंस थाना के प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago