कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा कब्रिस्तान में तीन महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ये तीनों कब्र महिलाओं की थीं, जिन्हें इसी हफ्ते दफनाया गया था। कब्र से भी छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल पुलिस कब्रिस्तान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले लोगों का कहना है कि जादू टोने या तांत्रिक क्रिया के लिए किसी ने किया होगा। कब्रिस्तान में पहले भी कई कब्र के पास अंडा, नींबू और काला जादू करने वाली चीजें मिली है।
सीएसपी अभिनव बारंगे के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बड़ा कब्रिस्तान में जो शव दफन किया गए थे, उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रों की स्थिति देखी गई है।
इनके परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। स्वजन की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। तीनों शव महिलाओं के थे जिन्हें शुक्रवार को दफनाया गया है।
कब्रिस्तान की देखरेख और खुदाई करने वाले रेहमान अली ने बताया कि कब्रिस्तान में दफन इन महिलाओं के स्वजन दुआ के लिए आए थे, तभी उन्होंने देखा कि कब्र पैर के पास से खुली है और अस्त व्यस्त है। हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है। संभव ये किसी जादू टोने का मामला हो सकता है।
तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More