खरगोन : स्कूल में पूर्व छात्रों ने प्रिंसिपल को जमकर पीटा, सिर में आए 5 टांके

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

  • स्कूल प्रिंसिपल के साथ पूर्व छात्रों ने मारपीट की, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा और पांच टांके आए. पूर्व छात्र प्रिंसिपल से थाने से शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे.

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्कूल के प्रिंसिपल से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पूर्व छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल में आकर प्रिंसिपल पर हमला किया. इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लाया गया. पीड़ित के सिर में पांच टांके भी आए हैं. यह मामला मेनगांव थाना क्षेत्र के टेमला गांव स्थित सीएम राइज स्कूल का है.

छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेबल पर रखे कांच से हमला किया. घायल प्राचार्य अशोक पंवार का सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है. वहीं, मेनगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और फरार पूर्व छात्रों की तलाश कर रही है.

क्या है मामला

दरअसल, प्रिंसिपल को आरोपी छात्र रवि खांडे के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद प्रिंसिपल ने मेनगांव थाने में शिकायत कराई. आरोपी छात्र और उसके साथी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं. वह प्रिंसिपल पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था.

इसी को लेकर रवि अपने दो साथियों के साथ स्कूल पहुंच गया और प्रिंसिपल के साथ मारपीट शुरू कर दी. प्राचार्य के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. इधर प्राचार्य पर हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मराज मीना ने मेनगांव टीआई को आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

क्या बोले पीड़ित प्रिंसिपल

घायल प्राचार्य अशोक पंवार ने बताया कि जब वो स्कूल के ऑफिस में बैठे थे तो नैतिक कानपुरे आकर थाने में दी गई शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाने लगा. इस दौरान नैतिक गाली-गलौज की और रवि खांडे ने टेबल पर रखे कांच से जान लेवा हमला कर दिया. रवि खांडे नैतिक ने पूर्व में छात्राओं के साथ छेडखानी अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत थाने में की थी.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago