गरीबी एवं पैसे के अभाव में नहीं करा पाया इलाज कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

बहराइच ज़िले से इस वक़्त की बड़ी खबर,,,,,

कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गरीबी एवं पैसे के अभाव में नहीं करा पाया इलाज,,,,

परिवार का एक मात्र था सहारा,अनाथ हुए बच्चे,,,,

परिवार का रो रो कर बुरा हाल,,,,

पुलिस ने

रामगांव/बहराइच। ज़िले के थाना रामगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहुवा मंसूर की मजरा खजुरिहा निवासी कुंवारे पुत्र स्व. बाबादीन उम्र करीब 40 वर्ष, जो मुख के कैंसर से पीड़ित थे।मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे,बेहद गरीबी से झेल रहे थे।परिवार का मात्र एक सहारा भी थे।गरीबी एवं पैसा के अभाव के कारण कैंसर का इलाज व दवा भी कभी नहीं करा पाए।
रविवार की रात में असहनीय पीड़ा होने पर घर के पास ही लगे आम के पेंड में साड़ी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी।
परिवार में दो लड़के व दो लड़कियां उम्र सभी की करीब 18 के अंदर ही एवं उनकी पत्नी हैं, जिनका रोकर बुरा हाल है।
पूछने पर पत्नी ने बताया कि, लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे, पैसे के अभाव में इलाज भी कभी नहीं करा पाए, लोगों का कर्जा भी काफी हो गया था, इसके वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पाकर थाना रामगांव की पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा कराकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर जांच के लिए पहुंचे उप निरीक्षक अजयकांत द्विवेदी ने बताया कि, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, कैंसर की वजह से पीड़ा अधिक होने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या किया है,यदि और भी कोई वजह होगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- अखिल मिश्रा बहराइच

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

59 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago