गुना : बेहद शर्मनाक! असामाजिक तत्वों ने गाय की नाक में लगाया ताला, कस्बे में आक्रोश

गुना जिले के जामनेर कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां किसी असामाजिक तत्व ने एक गाय की नाक में बेरहमी से साइकिल का ताला लगा दिया। इस अमानवीय कृत्य से गाय को सांस लेने और खाने में भारी तकलीफ हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर कस्बे में आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने जामनेर निवासी मोहित जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह घटना तब सामने आई जब दर्द से कराहती गाय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय की नाक में ताला फंसा होने के कारण वह बेहद असहज स्थिति में है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार देर शाम वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने गाय को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की। काफी मशक्कत के बाद, लोहे का ताला काटने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया और गाय को दर्दनाक स्थिति से मुक्ति दिलाई गई। इस दौरान, हजारों की संख्या में जुटे युवाओं और हिंदू संगठनों के कार्यकतार्ओं ने रैली निकाली और जामनेर थाने का घेराव किया। गुस्साए हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर इस शर्मनाक हरकत के दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

47 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago