गुना में अचानक घर से गायब हो गई 3 बेटियां! 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, मीणा समाज ने किया चक्काजाम

गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बिदोरिया से लापता 3 बालिकाओं का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार को मीणा समाज के लोगों ने भोपाल रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना के विरोध में मधुसूदनगढ़ के व्यापारियों ने बाजार बंद का आव्हान करते हुए मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।

बता दें कि बिदोरिया गांव से 3 नाबालिग बालिकाएं सोमवार को अचानक लापता हो गई थीं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को आरोपियों के नाम बताए हैं, जो उनकी बेटियों को अगवा कर ले गए हैं। इसके बावजूद पुलिस तीनों बालिकाओं को नहीं तलाश पाई है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को क्षेत्र का मीणा समाज एकजुट हुआ और लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों ने भोपाल रोड पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार और समाज के वरिष्ठ नागरिकों की तीखी बहस भी हुई है। इस दौरान राघौगढ़ जनपद पंचायत प्रतिनिधि चंद्र मोहन ‘चुन्नू’ मीणा ने प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को चेताया कि यदि प्रशासन ने तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं की, तो समाज को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हालांकि पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उन्होंने कार्रवाई शुरु कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बावजूद पीड़ितों का आरोप था कि पुलिस कार्रवाई करने में देरी कर रही है। चक्काजाम कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द बालिकाओं को तलाशकर उनके परिजनों को नहीं सौंपा गया तो क्षेत्र की शांति-व्यवस्था खराब हो सकती है, जिसकी पूरी जवाबदेही मधुसूदनगढ़ पुलिस की होगी।

पुलिस से बातचीत के दौरान अपहृत बालिकाओं के परिजनों ने दावा किया कि उन्होंने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां पता कर लिया है, लेकिन बालिकाओं का अता-पता नहीं चल रहा है। लिहाजा पुलिस संदेहियों को गिरफ्तार करे, ताकि मामले का पटाक्षेप किया जा सके। कुल मिलाकर घटनाक्रम को लेकर एक तरफ पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है, दूसरी ओर लोगों में आक्रोश भी पनपता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस बच्चियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है और संदिग्ध युवकों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago