गुना में करणीसेना का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, हरदा कलेक्टर,एसपी को हटाने की मांग

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में करणी सैनिकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज करणी सेना और राजपूत सकल हिंदू समाज ने गुना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हरदा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बारिश के बीच करणी सेना और राजपूत सकल हिंदू समाज के सदस्य हाथों में काली पट्टी बांधकर गुना कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हरदा प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कुछ युवाओं ने मोहन सरकार मुर्दाबाद के भी नारे लगाए, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें तुरंत रोक दिया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने हरदा की घटना पर अपना विरोध दर्ज कराया। करणी सैनिकों ने आरोप लगाया कि हरदा में जीवन सिंह और उनके साथियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने बताया कि करणी सैनिक प्रशासन से बात करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिस पर हरदा के एक छात्रावास में घुसकर मासूम बच्चियों पर भी लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया गया। करणी सैनिकों ने बताया कि यह पूरा विवाद हरदा में एक व्यापारी द्वारा की गई करोड़ों की ठगी के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है।

उनका आरोप है कि हरदा प्रशासन ने कथित तौर पर जाति पूछकर राजपूत समाज और करणी सैनिकों पर हमला किया, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारी संगठनों ने हरदा कलेक्टर और एसपी को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने हरदा जिला प्रशासन द्वारा राजपूत समाज के सुनील सिंह राजपूत और अन्य लोगों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

12 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago