गुना में विधवा बुजुर्ग का PM आवास धाराशायी, भावुक होकर बोली- नपा ने पेंशन भी रोक दी है

गुना जिले की श्रीराम कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना ज्योति टंडन का मकान शुक्रवार को धराशायी हो गया। हादसे के वक्त ज्योति अपने बेटे के साथ घर में ही थीं और चाय बनाने की तैयारी कर रही थीं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, पर घर का सारा राशन और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ज्योति टंडन अपने पति के निधन के बाद बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए केवल 2 लाख रुपए मिले थे। उनका आरोप है कि इस राशि से सिर्फ मकान की नींव और पिलर ही बन पाए, छत डालना संभव नहीं था। वे पिछले पांच साल से इस समस्या को लेकर बेहद परेशान हैं। ज्योति का आरोप है कि नगर पालिका ने न सिर्फ कुछ राशि रोक रखी है, बल्कि उनकी विधवा पेंशन भी रोक दी है। नगर पालिका का कहना है कि जब तक वे मकान की छत नहीं डलवाएंगी, उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।

ज्योति ने इसे नगर पालिका की अजीबो-गरीब मनमानी करार दिया है, क्योंकि पीएम आवास योजना और विधवा पेंशन का आपस में कोई संबंध नहीं है। ज्योति टंडन मेलों और अन्य आयोजनों में छोटी-मोटी दुकान लगाकर अपना गुजारा करती हैं। बीते कुछ महीनों से शहर में हो रही लगातार बारिश के कारण वे लगभग बेरोजगार हैं, जिससे घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में, मकान की छत डलवाने के बारे में सोचना भी उनके लिए असंभव है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago