Categories: Uncategorized

ग्राम पंचायत ढोंड़ा के सचिव पर लापरवाही के आरोप, सरपंच ने की जिला पंचायत से शिकायत

ग्राम पंचायत ढोंड़ा के सचिव की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा जिला पंचायत डिंडोरी में अपने ही पंचायत सचिव के विरुद्ध लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि सचिव द्वारा नियमित रूप से कार्यालय में अनुपस्थित रहना, ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण न करना, शासकीय विकास कार्यों में लापरवाही बरतना तथा शासन की महत्वपूर्ण आवास योजनाओं में हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से भटकाया जाना जैसी गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। सचिव के कर्तव्यों के प्रति उदासीन रवैये के कारण पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे सरपंच को शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
वहीं ग्राम के स्थानीय निवासियों ने भी सरपंच को ज्ञापन सौंपते हुए सचिव को तत्काल हटाने एवं किसी अन्य योग्य व्यक्ति को सचिव पद पर नियुक्त करने की मांग की है, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित न हों।
इस संबंध में ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डिंडोरी को भी लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में ग्राम की सरपंच सुशीला बाई द्वारा सचिव को पद से हटाकर किसी अन्य व्यक्ति को सचिव पद पर पदस्थ करने का निवेदन किया गया है।
अब देखना होगा कि जिला पंचायत प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और ग्राम पंचायत ढोंड़ा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कौन से कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

49 seconds ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

9 minutes ago

IndiGo Server Down: इंडिगो का सर्वर फिर क्रैश, टिकट बुकिंग, ऐप लॉगिन और पेमेंट ठप; एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें

तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…

20 minutes ago

मुंबई एअर होस्टेस केस: ‘किन्नर’ के वेश में आए जालसाज ने किया दुष्कर्म, 100 CCTV खंगालकर पकड़ा गया आरोपी

मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…

1 hour ago

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने पर धरना: CJP प्रोटेस्ट के घायल कार्यकर्ता के लिए FIR दर्ज कराने पर अड़े

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…

2 hours ago

Modi Chalisa Row: दिल्ली प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’ पर भारी बवाल, बिहार में बनेगा ₹112 करोड़ का भव्य मंदिर!

नई दिल्ली (Current News):देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) से…

2 hours ago