ग्वालियर में जुए के अड्डे से भागा युवक, फिर मिली उसकी लाश… पुलिस पर हत्या का आरोप

ग्वालियर के बिजौली जंगल में जुए के अड्डे से भागे युवक शमशाद खान की लाश मिलने के बाद पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। शमशाद के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे पकड़ने के बजाय 20 हजार रुपये और बाइक छीन ली।

एन टीवी टाइम प्रतिनिधि/ग्वालियर। बिजौली के जंगल में जुआ खेलने गए शमशाद खान की लाश लावारिस हाल में कंटीली झाड़ियों के बीच घने जंगल में मिली है। जिन पुलिसकर्मियों ने जंगल में जुए के अड्डे पर दबिश दी थी, उन पर मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

स्वजनों का कहना है- वह जुआ खेलने गया था तो उसे पकड़कर थाने लाना चाहिए था। सिर्फ 20 हजार रुपए और बाइक छीन ली। इस घटना के बाद से तनाव फैला हुआ है। स्वजन और मृतक के रिश्तेदार, परिचित आक्रोशित हैं। मौत के कारण अभी ज्ञात नहीं है।

पुलिस ने दी थी दबिश

जानकारी के अनुसार 25 मार्च को शमशाद खान अपने घर से 20 हजार रुपए लेकर दोस्त मोनू के साथ बिजौली के जंगल में जुआ खेलने के लिए निकला था। दो युवक और थे। तभी सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों ने दबिश दी।

इसी दौरान सभी बचने के लिए अलग-अलग दिशा में भागे। तभी से शमशाद लापता था। अब शुक्रवार को उसकी लाश मिली। वह झाड़ियों में उल्टा पड़ा हुआ था। शमशाद पर पहले से जुआ खेलने में केस व पिता नासिर खान पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

भाई का आरोप- टीआई ने रुपये लौटाने बुलाया, मेरे भाई को क्यों नहीं लाए

शमशाद के भाई रशीद खान ने नईदुनिया को बताया कि जब शमशाद नहीं मिला तो पुलिस ने कहा वह हाइवे पर भागा है। रशीद का आरोप है कि टीआई प्रीति भार्गव और पुलिसकर्मियों ने थाने बुलाया व 20 हजार रुपए और बाइक ले जाने के लिए कहा।

सरगना शिब्बू यादव, राहुल यादव यहां राजनीतिक रसूखदारों के संरक्षण से जुआ खिलवा रहे थे। जहां पूरी फोर्स ने उसे गुरुवार को ढूंढा, ड्रोन उड़ाया गया, वहीं लाश मिली है। इससे संदेह है कि पुलिसकर्मियों ने ही उसके साथ अप्रिय घटना की है। वहीं साथ जुआ खेलने गए मोनू ने भी गाड़ी की चाबी छीनना व 20 हजार रूपए लेना बताया।

पीएम रिपोर्ट में सामने आएगा मौत कैसे हुई

बड़ा जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी जिसमें संदेहियों में शमशाद भी शामिल था। वह पुलिस को देख भाग गया, उसका शव मिला है। मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट में सामने आएगा। – धर्मवीर सिंह, एसएसपी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

28 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

43 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

56 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

1 hour ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago