घर के समीप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

घर के समीप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

शुक्रवार की रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की घटना को नकाबपोशों ने दिया अंजाम

इंदौर। शहर में शुक्रवार को जहां परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हम्माल ने वेटर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी, वहीं रात को राजेंद्र नगर इलाके में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि घटना को नकाबपोश ने अंजाम दिया।

कुंदननगर में रहने वाले डाक्टर सुनील साहू घर से खुद का सहयोग क्लीनिक चलाते हैं। रात को वे घर से कुछ ही दूरी पर थे उसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश वहां पहुंचे और उन्होंने एक के बाद एक तीन चार गोली डाक्टर पर चला दी। गोली लगते ही डाक्टर गिर पड़े। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश तत्काल वहां से फरार हो गए। परिजनों को सूचना मिली तो वे डॉक्टर को घायल हालत में यूनिक हास्पिटल लेकर पहुंचे वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में घेराबंदी कर बाइक सवार नकाबपोशों की तलाश में जुट गई है। देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला सका था।

ntvtime

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago