छतरपुर : बजरंग दल ने हिंदु लड़की के साथ होटल में पकड़ा मुस्लिम युवक, लड़की लगी गिड़गिड़ाने, युवक को नंगा करके पीटते हुए ले गए थाने

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद शकील नामक युवक एक हिंदू युवती को पिछले करीब 4 साल से ब्लैकमेल कर रहा था। युवती की शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे होटल के कमरे से पकड़ लिया। इसके बाद युवक को अर्धनग्न कर जुलूस निकालते हुए थाने तक ले जाया गया।

शकील को होटल के कमरे से पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, मामला खजुराहो थाना क्षेत्र के अपना रेस्टोरेंट होटल का है। बताया जा रहा है कि युवती ने संगठन से मदद मांगी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने होटल में दबिश दी, जहां युवक और युवती को कमरे में पकड़ा गया। मौके पर हंगामा हो गया।

जुलूस निकालकर थाने तक ले गए..

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को अर्धनग्न कर बाजार क्षेत्र से होते हुए थाने तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। इस दौरान आरोपी को पीटा भी गया।

नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने का आरोप..

बजरंग दल का आरोप है कि युवक नाबालिग हिंदू लड़कियों को फंसाकर ब्लैकमेल करता था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

खजुराहो थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।

छतरपुर महिला थाने पहुंचे बजरंग दल के लोग

वहीं बजरंगदल के लोग युवती को छतरपुर महिला थाने लेकर पहुंचे हैं जहां बयान और मामला दर्ज करा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago