छतरपुर : बागेश्वर धाम के होटलों और होमस्टे का पुलिस ने किया निरीक्षण, प्रबंधकों को दिए सख्त निर्देश

छतरपुर/एसडीओपी खजुराहो और बमीठा पुलिस ने बागेश्वर धाम के होटलों और होमस्टे का निरीक्षण किया। प्रबंधकों को कर्मचारियों के रजिस्टर का रखरखाव और सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। श्री कृष्णा, गुरुकृपा, सात्विक और इंसिग्निया होटलों की जांच की गई।

कर्मचारियों का सत्यापन न होने पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या की जानकारी चौकी में जमा करने को कहा गया। सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने और बेहतर दृश्यता के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने पर जोर दिया गया।

होटल संचालकों को श्रद्धालुओं की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने और पुलिस चौकी को सूचित करने का निर्देश दिया गया, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान, SDOP खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, थाना प्रभारी बमीठा आशुतोष श्रोत्रिय, धाम समिति सदस्य नीशु नायक और SI सिद्धार्थ शर्मा, चौकी बागेश्वर धाम पुलिस उपस्थित रहे।

बता दें कि बीते दिनों बागेश्वर धाम से महिलाओं के लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद ये एक्शन लिया गया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago