छत्तीसगढ़ : बीयर और शराब की बोतलों से नक्सलियों ने रची थी दहशत फैलाने की साजिश, जवानों ने साजिश को ऐसे किया नाकाम

  • सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक दिन में 5 आईईडी बम को न सिर्फ ढूंढ निकाला, बल्कि सफलतापूर्वक उसे नष्ट भी कर दिया.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के लगातार चल रहे ऑपरेशन में एक बाद एक मुठभेड़ की बड़ी वारदातों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौत हो रही है. वहीं, जान बचाने के लिए बड़ी संख्या नक्सली हथियार (Naxalites Surrender) भी डाल रहे हैं. इस बीच एक बार फिर से नक्सलियों (Naxalites) की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है.

दरअसल, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक दिन में 5 आईईडी बम को न सिर्फ ढूंढ निकाला, बल्कि सफलतापूर्वक उसे नष्ट भी कर दिया. बीजापुर पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 14 अप्रैल की सुबह 9 बजे थाना बीजापुर स्थित कैम्प जैतालुर की 13वीं वाहिनी छसबल की टीम एरिया डोमिनेशन एवं डीमाईनिंग ड्यूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी. इस बीच डीमाईनिंग डयूटी के दौरान सुबह 9 बजे मनकेली गांव से आगे कच्चे मार्ग पर माओवादियों की ओर से लगाए गए 5 IED को डिटेक्ट किया.

बीयर और शराब की बोतलों में बिछा रखी थी आईईडी

माओवादियों ने कच्ची सड़क पर 2-2 किलो ग्राम के 3 बीयर बॉटल और 3-5 किग्रा के 2 टीफिन बम को 3-5 मीटर की दूरी पर सीरिज में लगा रखे थे, जो कमांड स्वीच से जुड़ा हुआ था. यानी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का पूरा प्लान बना रखा था. लेकिन वक्त रहते बीडीएस बीजापुर की टीम ने न सिर्फ आईईडी को डिटेक्ट किया, बल्कि मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर बड़े खतरे को टाल दिया. इस तरह सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया गया. IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago