Categories: Uncategorized

जनसुनवाई में प्राप्त 53 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण डिंडौरी : 24 जून, 2025

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 53 आवेदन प्रस्तुत किये गए जिनका त्वरित निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई। आज जनसुनवाई में मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले के विभिन्न ग्रामीणों ने आज जनसुनवाई में आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जिले में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदिका शबाना बेगम पति समीर खान वार्ड 01 ईमलीकुटी सुबखार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। जिस पर नगर परिषद अधिकारी डिण्डौरी को जांच कर आवास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ग्राम कुकर्रामठ समनापुर के ग्रामवासियों ने रोजगार सहायक तुलाराम ठाकुर को हटाने का आवेदन प्रस्तुत किया। ग्रामवासियों ने बताया कि रोजगार सहायक के द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में लापरवाही कर मनमानी की जा रही है। जिसे हटाने की मांग की। कार्यवाही हेतु जनपद पंचायत समनापुर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत ढोढा के मजदूरों के द्वारा इंजीनियर पर खेत-तालाब योजनांतर्गत कार्य में किए गए मजदूरों की मजदूरी राशि का कम मूल्यांकन किए गए। जबकि शासन के द्वारा मजदूरी दर 250 रू. प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है फिर भी संबंधित इंजीनियर के द्वारा 50 रू. प्रतिदिन की दर से भुगतान हेतु मुल्यांकन किया गया है। जिससे तजदूरों की आर्थिक कमजोर हुई है। 250 रू. मजदूरी भुगतान हेतु जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा को नियमानुसार जांच कर भुगतान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भाजीटोला समनापुर के भारिया जनजातियों के द्वारा जनमन आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाए जा रहे थे रूके कार्यों को पूर्ण करने हेतु जनपद समनापुर को निराकरण कर अधूरे आवासों को पूर्ण करने निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रकरिया के ग्राम बालपुर के ग्रामवासियों के द्वारा जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पहुंच मार्ग बनाने की मांग की। कच्चा मार्ग होने के कारण एम्बूलेंश नही आ पाता है जिस कारण से मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को 2 से 3 किलो मीटर पैदल चलकर जाना पडता है। जिस पर जनपद पंचायत सीईओ डिण्डौरी को जांच कर समस्या का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

8 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

41 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

54 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago