जबलपुर आबकारी अधिकारी को आ गया गुस्सा, शराब कर्मचारी पर कर दी लात-घूंसों की बौछार

जबलपुर के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे से जुड़ा मामला. फर्म के पार्टनर अजय सिंह बघेल ने आबकारी विभाग के मुख्य सचिव के नाम शिकायती पत्र लिखकर की मामले में कार्रवाई की मांग.

जबलपुर: जबलपुर के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे शराब दुकान के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. शराब ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत आबकारी विभाग के सचिव से की है. ठेकेदार का आरोप है कि सहायक आबकारी आयुक्त ने उसको धमकी दी है कि वह दुकान छोड़ दे वरना उसके खिलाफ केस किए जाएंगे.

पहले सहायक आबकारी आयुक्त फिर विभाग के एक दूसरे कर्मचारी ने की कर्मचारी से मारपीट

इस सीसीटीवी फुटेज में सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे अपने दूसरे साथी अधिकारियों के साथ बरेला की शराब दुकान में दिख रहे हैं. शुरुआत में वह लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसके बाद उन्होंने दुकान में काम करने वाले उपेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी. पहले सहायक आबकारी आयुक्त ने उसे मारा फिर विभाग के एक दूसरे कर्मचारी ने भी उपेंद्र से मारपीट की. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही है.

जबलपुर के बरेला में जागृति इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के पास में है. इन्होंने 2025-26 का इस दुकान को संचालित करने का ठेका लिया है. इस फर्म के पार्टनर अजय सिंह बघेल ने आबकारी विभाग के मुख्य सचिव के नाम एक शिकायती पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने इस सीसीटीवी फुटेज के साथ यह जानकारी दी है कि वह हर माह शासन को टैक्स चुका रहे हैं, इसके बावजूद अधिकारी हम पर दबाव बना रहे हैं.

ठेकेदार का आरोप, अधिकारी ने दी दुकान बंद कराने की धमकी

सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे के दफ्तर के बाहर लगाई गई पर्ची
शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट की सीसीटीवी फुटेज

17 जुलाई को मैं अपनी दुकान पर नहीं था. इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और हमारे कर्मचारियों को यह धमकी दी कि दुकान को सरेंडर कर दो नहीं तो हम दुकान चलाने नहीं देंगे. उसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. उन्होंने ठेकेदार को धमकी दी है कि उसके खिलाफ अवैध शराब बिक्री का मामला बनाकर केस किया जाएगा. साथ ही आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा बनाकर उसकी दुकान को कैंसिल किया जाएगा.

सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे ने अपने दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगवा दिया है, जिसमें लिखा हुआ है कि कोई भी मीडियाकर्मी उनसे सीधे बात नहीं कर सकता. इस घटना के बाद हमने संजीव दुबे से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago