जबलपुर : किन्नरों के भेष में छिपा बड़ा राज, पुलिस को देखते ही बदलने लगे कपड़े, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज जबलपुर/मध्य प्रदेश की जबलपुर आरपीएफ ने एक अनोखा मामला पकड़कर सभी को चौंका दिया। ट्रेन में नकली किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले दो सगे भाइयों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी सलवार-सूट पहनकर खुद को किन्नर बताते थे, जबकि असल में दोनों पुरुष हैं।

आरपीएफ को लगातार यात्रियों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग किन्नर बनकर पैसे वसूल रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने कार्रवाई की। जैसे ही आरपीएफ की टीम ट्रेन में पहुंची, दोनों ने जल्दी से सलवार-सूट उतार दिए और सामान्य यात्री बनकर भीड़ में छिपने की कोशिश करने लगे, लेकिन पकड़े गए।

6 महीने से चला रहे थे फर्जीवाड़ा

आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कर्वे के मुताबिक, सोमनाथ-जबलपुर ट्रेन में नरसिंहपुर और श्रीधाम स्टेशन के बीच एक यात्री से जबरन पैसों की वसूली की शिकायत मिली थी। इसके बाद आरपीएफ टीम ने मदन महल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पन्ना जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में नरसिंहपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। पिछले 6 महीनों से ये सतना से इटारसी रूट पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे थे। रुपए न देने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट तक करते थे।

गुरु का नाम आया सामने

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों की गुरु काजल किन्नर है, जिसे वे रोजाना 500 रुपये देते थे। इसके अलावा गंगा किन्नर नाम की महिला भी उनके इस गिरोह में शामिल है।

आरपीएफ की जांच जारी

आरपीएफ के मुताबिक, आरोपी पुलिस से बचने के लिए हमेशा सलवार-सूट के अंदर टी-शर्ट और लोअर पहनते थे। चेकिंग के दौरान ये बाथरूम में जाकर कपड़े बदल लेते और सामान्य यात्री बनकर बैठ जाते थे। दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश अब भी जारी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago