लोकेश शर्मा
जबलपुर। लड्डू गोपाल मिठाई की दुकान ने विश्वास और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल पेश की है। जिसकी चर्चा इन दिनों दूर तक है। इसमें न कोई सेल्समैन है, न ही कोई कैशियर। ये पूरी दुकान भगवान भरोसे चल रही है।
आधुनिक दौर में सहसा विश्वास करना जब किसी पर मुश्किल होता है तब नेपियर टाउन में एक ऐसी दुकान है जो पूरी तरह से विश्वास और ईमानदारी पर टिकी हुई है। इस दुकान का न कोई मालिक है, न कोई कैशियर. यह पूरी तरह से भगवान के भरोसे चल रही है। यहां आने वाला हर ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मिठाई उठाता है और पूरी ईमानदारी से रुपये रखकर चला जाता है।
मिठाई बनाने का काम करने वाले विजय पांडे बचपन से ही भगवान कृष्ण के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। एक दिन उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया, जो मिठाई लेना चाहता था लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे।
तब उन्होंने बिना कोई सवाल किए उसे मिठाई दे दी और कहा कि जब संभव हो, वह चुका सकते हैं। इसी घटना ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्यों न पूरी दुकान को इसी भरोसे पर चलाया जाए।
अब इस दुकान में ग्राहक आते हैं, अपनी पसंद की मिठाई उठाते हैं और रुपये रखने के लिए रखे गए एक बाक्स में डाल देते हैं। अगर खुल्ले रुपये की जरूरत होती है, तो पास में रखे खुले रुपये से खुद ही बाकी रकम चुका सकते हैं और जिनके पास रुपये नहीं वे भी मिठाई ले जा सकते हैं। इस विश्वास के साथ कि जब भी संभव होगा, वे अपनी देनदारी पूरी कर देंगे।
यह अनोखा प्रयोग चर्चा का विषय बन हुआ है। लोग न सिर्फ मिठाई खरीदने बल्कि इस अनूठे माडल को देखने और समझने भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है, और लोग इसे अपनी तरह का पहला प्रयोग मान रहे हैं।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…