जशपुर जिले में 2 नवीन मछुआ सहकारी समिति एवं 2 दुग्ध सहकारी समिति का हुआ गठन, जारी हुआ प्रणाम पत्र

जशपुर जिले में 2 नवीन मछुआ सहकारी समिति एवं 2 दुग्ध सहकारी समिति का हुआ गठन, जारी हुआ प्रणाम पत्र

जशपुर । जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के ग्राम सराईटोली में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा केंद्र सरकार की सहकारिता मंत्रालय के प्रतिनिधित्व में संचालित महत्वाकांक्षी सहकार से समृद्धि परिकल्पना के तहत भारत देश के हर राज्य की तरह छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता विभाग में चल रहे योजनाओं के तहत हर ग्राम पंचायतों में दुग्ध, मछुआ अथवा वन सहकारी समिति का गठन किये जाने की शुरूआत किया गया है। इसी कड़ी में जशपुर जिला के 2 नवीन पंजीकृत दुग्ध सहकारी समिति और 2 नवीन पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इसके साथ-साथ 4 किसानों को अपेक्स बैंक का रूपे ATM कार्ड भी वितरण किया गया। पंजीयन प्रमाण पत्र पाने वाले दुग्ध समिति में राधाकृष्ण दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति गाला और गोपाल कृष्ण दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बघिमा तथा मछुआ समिति में शक्ति मछुआ सहकारी समिति सेंद्रीमुंडा और अटल मछुआ सहकारी समिति जुरतेला के समिति अध्यक्ष/सदस्यों को पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण कर नवीन समितियों का शुभारंभ किया गया। बता दें कि सहकार से समृद्धि के तहत एक ओर सहकारिता विभाग की पैक्स समितियों में जन औषधि केंद्र, अन्न भंडार केंद्र, पेट्रोल डीजल पम्प, गैस एजेंसी, किसान समृद्धि केंद्र, उर्वरक वितरण केंद्र आदि की स्थापना किया जा रहा है तो दूसरी ओर पैक्स समितियों में CSC अंतर्गत समस्त सुविधा, E डिस्ट्रिक्ट ID संबंधी (आय -जाति-निवास प्रमाण पत्र, B1, खसरा आदि) समस्त सुविधा, माइक्रो ए.टी.एम. आदि की सुविधा भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही पैक्स समितियों में पारदर्शिता लाने और आसान दस्तावेजीकरण तथा किसानों को ऋण की सुविधाजनक वितरण के लिए पूरे राज्य में पैक्स कंप्यूटराइजेसन का कार्य भी प्रक्रियाधीन है।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

37 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

50 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

59 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

60 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago