Categories: Uncategorized

जिला स्वच्छता एवं पेयजल समिति का किया आयोजन

ब्यूरो चीफ निखिल सक्सेना की रिपोर्ट

जिला स्वच्छता एवं पेयजल समिति का किया आयोजन
भरतपुर। पंचायत समिति सभागार डीग में गुरूवार को सुबह 10.30 बजे जिला स्वच्छता एवं पेयजल समिति का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर उत्सव कौशल द्वारा की गई। सभा में अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से जल जीवन मिशन की प्रगति के विवरण के बारे में जानकारी दी गई। दिसम्बर में जल जीवन मिशन में पेयजल कनेक्शनों के लक्ष्य के विरूद्ध 166 पेयजल कनेक्सन प्राप्त हो पाये है। कार्य की कम प्रगति को लेकर कलक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रगति को बढ़ाने के निर्देशित दिए। अधीक्षण अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि कार्यों की प्रगति विद्युत कनेक्शन के लंबित होने के कारण नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खराब परफॉर्मेंस देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। जिला कलेक्टर द्वारा पीएचईडी को विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्युत कनेक्शन जारी करवाने के लिए निर्देशित किया गया। कौशल ने चम्बल वृृहद परियोजना के तहत पेेयजल कनेक्शन दिए जाने में हो रही देरी के संबंध में भी नाराजगी व्यक्त की तथा चम्बल परियोजना के अधिशासी अभियन्ता कमल मीणा को शीघ्र पेयजल कनेक्शन में तेजी लाने को निर्देशित किया। अधिशासी अभियन्ता चम्बल परियोजना द्वारा बताया गया कि पैकेज-4 के अंतर्गत डीग, नगर, सीकरी, कामां तथा पहाड़ी में पाइपलाइन बिछाने एवं टंकी निर्माण का कार्य प्रगतिरत है तथा पैकेज-1 के अंतर्गत धौलपुर से ट्रांसमिशन पाइपलाइन डालने का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् ही पेयजल कनेक्शन देने का कार्य पूर्ण होना संभव है। जिला कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त विद्यालयों तथा आंगनबाडी केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जांच करने तथा पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago