डिंडौरी : 28 मई, 2025 उपसंचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एक महत्त्वाकांक्षी पहल शुरू की जा रही है। जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में चयनित ग्रामों में कृषकों को नई तकनीकों, वैज्ञानिक विधियों, मिट्टी परीक्षण, जल संरक्षण, बीजों की उन्नत किस्मों और जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों सहित तकनीकी अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत कृषि विधियों के प्रति जागरूक करेगी। अभियान के तहत निर्धारित तिथि और समय पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों को सघन रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिससे जिले में कृषि उत्पादन बढ़ने की संभावना है, साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सकती है। समाज के हर किसान तक पहुंचेगी जानकारी अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का संचालन जनभागीदारी के माध्यम से किया जाएगा ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक कृषकों तक पहुंचे। कृषि विभाग ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अवश्य भाग लें और उन्नत खेती के गुर सीखकर अपने खेतों की उपज में वृद्धि करें।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More