झाबुआ : रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के नाम पर बिना सहमति निकाले गए अंडकोष, सरपंच पति की मौत के बाद मचा बवाल

एनटीवी टाइम न्यूज झाबुआ/ मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से मानवता और चिकित्सा नैतिकता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। थांदला स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गवरा गांव के सरपंच पति तानसिंह भूरिया (55) की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रीढ़ की हड्डी में कैंसर के ऑपरेशन के नाम पर बिना जानकारी और सहमति के मरीज के दोनों अंडकोष निकाल दिए गए।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 1 बजे से शाम 7:30 बजे तक अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब साढ़े छह घंटे चले इस हंगामे के बाद प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

डेढ़ साल से चल रहा था इलाज

मृतक तानसिंह भूरिया पिछले डेढ़ साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों के अनुसार, बड़ौदा के डॉक्टर अंकित शाह ने उनकी रीढ़ की हड्डी में कैंसर की पुष्टि की थी। इसके बाद ऑपरेशन के लिए उन्हें थांदला के के.के. शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ती गई हालत

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने केवल रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन की जानकारी दी थी। शरीर के अन्य किसी हिस्से की सर्जरी को लेकर कोई सहमति नहीं ली गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया।

दूसरे अस्पताल में हुआ खुलासा

जब मरीज को अन्य अस्पतालों में जांच के लिए ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में अंडकोष मौजूद नहीं हैं। यहीं से परिजनों को ऑपरेशन पर गंभीर संदेह हुआ और उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही व अनैतिक इलाज का आरोप लगाया।

कर्ज लेकर कराया था इलाज

परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए उन्होंने कर्ज लेकर बड़ी रकम जुटाई थी, लेकिन इसके बावजूद मरीज की जान नहीं बच सकी। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जांच के आदेश

एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल डॉक्टर या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago