डबरा : पत्नी और साले को मारी गोली, युवक की मौत बहन को ससुराल छोड़ने आया था भाई, जीजा ने की फायरिंग..

भितरवार के ग्राम सहारन में गुरुवार की रात्रि पति ने अपनी पत्नी और साले को घरेलू विवाद के चलते गोली मार दी। हादसे में साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जहां उसका इलाज जारी है, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी जितेंद्र नगाइच,थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौड़, तत्काल गांव पहुंचे पर तब तक आरोपी पक्ष घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था।

आपको बता दें की भितरवार के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले मंजीत सिंह ने 4 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री दलजीत कौर का विवाह विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से ग्राम सहारन में किया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहे थे और वह कुछ दिन से अपने मायके भितरवार में निवास कर रही थी। गुरुवार की रात्रि दलजीत अपने भाई ओंकार के साथ अपनी ससुराल पहुंची। जहां पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की विक्रम ने बंदूक से दोनों को गोली मार दी।

गोली से ओंकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तो दलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल परिजन ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे यहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए पर तब तक आरोपी पक्ष घर से भाग चुका था पुलिस को घर पर ताला लगा हुआ मिला, मृतका का 4 साल पहले विवाह हुआ था और उसके कोई संतान नहीं थी रात्रि में विवाद किस बात को लेकर विवाद हो गया, अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। गोली लाइसेंसी बंदूक से मारी गई है या फिर अवैध हथियार से इस मामले की भी जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

4 hours ago