Categories: Uncategorized

डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती एचएफ गाय की मौत का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा को शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई और क्षतिपूर्ति की मांग की है।
शिकायतकर्ता सुरेश कुमार साहू ने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में लगभग 75 हजार रुपये में एक एचएफ नस्ल की दुधारू गाय खरीदी थी, जो वर्तमान में सात माह की गर्भवती थी। अचानक गाय की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने 1962 पशु चिकित्सा हेल्पलाइन पर कॉल कर उपचार का अनुरोध किया।
आवेदक के अनुसार, पशु चिकित्सालय मेहंदवानी से उन्हें फोन पर बताया गया कि संबंधित चिकित्सक शहपुरा में व्यस्त हैं और स्वयं नहीं आ सकते, इसलिए एक कर्मचारी को भेजा जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चिकित्सक स्वयं मौके पर नहीं पहुंचे और भेजे गए सहायक द्वारा उपचार के दौरान गाय के पेट को दबाया गया, जिससे गर्भस्थ बछड़े की मृत्यु हो गई। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 9:30 बजे दुधारू गाय की भी मौत हो गई।
पीड़ित पशुपालक का कहना है कि चिकित्सक की कथित लापरवाही और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता के कारण उसे लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago