ढाई एकड़ में लगी आग, गन्नाबाड़ी जलकर हुई खाक

जिला बैतूल

ढाई एकड़ में लगी आग, गन्नाबाड़ी जलकर हुई खाक

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। तहसील क्षेत्र में लगातारआगजनी की घटनाएं जारी है। जहां दो दिन पूर्व ग्राम साईखेड़ा में एक किसान के खेत में लगी आग से लगभग डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में लगी गन्ना बाड़ी जलकर खाक हो गई थी। वही बीते शुक्रवार की रात में ग्राम सांडिया में 3 ग्रामीणों के मकान आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गए थे।वही आगजनी में गृहस्थी का सामान आग की भेट चढ़ गया था साथ ही चार मवेशी भी झुलस गए थे। इसी क्रम में रविवार को ग्राम मोही निवासी किसान के खेत में लगी आग से गन्नाबाड़ी जलकर खाक हो गई। रविवार दोपहर
एक बजे के दरमियान ग्राम मोही निवासी किसान शेषराव डांगे के खेत में लगी गन्ना बाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गन्ना बाड़ी में से अचानक दुआ उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटे गन्ना बाड़ी में फैल गई।किसान ने कुएं और ट्यूबवेल से पानी जुटाकर पड़ोसी किसानो के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास भी किया। लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया। सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहुल चंडालिया, गिरीश पिपले ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक ढाई एकड़ में लगी गन्ना बाड़ी आग की भेंट चढ़ गई थी। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू हो जाने से बाजू के खेत में लगी गेहूं की फसल जलने से बच गई।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

34 minutes ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

1 hour ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

2 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

6 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

6 hours ago