तारों के बीच से धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स

तारों के बीच से धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स, SpaceX ड्रैगन को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने के सफर में लगे करीब 17 घंटे दीपक तिवारी

नई दिल्ली : तारों के बीच से सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई हैं. ‘अंतरिक्ष परी’ सुनीता विलियम्स 9 माह 13 दिन बाद धरती पर लौटी हैं. SpaceX ड्रैगन को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने के सफर में करीब 17 घंटे लगे. 18 मार्च को चारों एस्ट्रोनॉट के सवार होने के बाद सुबह 08:35 बजे स्पेसक्राफ्ट का दरवाजा बंद हुआ.

और 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ. 19 मार्च को रात 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ. यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया. इसके बाद स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री हुई. 3 बजकर 25 मिनट पर चारों पैराशूट को सकुशल खोला गया. सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर पानी में ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट लैंड हुआ.

रेस्क्यू टीम सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर ड्रैगन कैप्सूल के पास पहुंची. सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर ड्रैगन कैप्सूल का दरवाजा खोला गया. सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर धरती पर सुनीता की पहली तस्वीर सामने आई. सुनीता 4 बजकर 22 मिनट पर व्हील चेयर पर कैप्सूल से बाहर आई.

SpaceX ड्रैगन की सफल लैंडिंग के बाद NASA की प्रेस कॉन्फ्रेंस

SpaceX ड्रैगन की सफल लैंडिंग के बाद NASA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि SpaceX की सफल लैडिंग हुई, ये कामयाब मिशन रहा. सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ. क्रू 9 की सफल वापसी हुई, सभी एस्ट्रोनॉट सुरक्षित हैं. हम लगातार क्रू के सम्पर्क में थे. इस मिशन में कई चुनौतियां थी. SpaceX का धन्यवाद. हमें अपनी टीम पर गर्व है. मिशन का हर चरण समय के मुताबिक हुआ. कोस्ट गार्ड ने शानदार काम किया, शानदार तरीके से सफल लैडिंग हुई.

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

12 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago