दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक श्री गिरवर सिंह उइके पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किया जाना प्रतीत हुआ। तत्क्षण पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वाहनी सिंह को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल आरोपी को गिरफतार करने हेत निर्देशित किया गया। मृतक की पहचान भारत लाल नंदा, निवासी ग्राम मझियाखार, जिला सिवनी, जो भारतीय डाक विभाग में चपरासी पद पर पदस्थ थे, के रूप में हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एफएसएल टीम बालाघाट एवं डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
🔎 *जांच में खुलासा*
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक शराब का आदी था तथा नशे की हालत में परिजनों से विवाद करता था। घटना की पूर्व संध्या पर मृतक का साला पारसमणी उर्फ भूरा मांझी, निवासी ग्राम कर्बेमट्टा, रिश्तेदारी में आया हुआ था। पारिवारिक विवाद से आहत होकर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक मृतक को बाहर “मड़वा नाचने” एवं शराब पिलाने के बहाने साथ ले गया।
रास्ते में शराब पिलाकर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी तथा पहचान छुपाने के उद्देश्य से मृतक के सिर को पत्थरों से कुचल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
👮 *पुलिस कार्रवाई*
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पारसमणी उर्फ भूरा मांझी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून लगे पत्थर एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी को धारा 103(1), 238(a), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👮 *सराहनीय भूमिका*
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक गिरवर सिंह उइके, उनि ध्रुव कुमार सिंह, सउनि केशव प्रसाद, प्रआर 298 पंकज सिंह कुशराम, प्रआर 43 सत्यनारायण, प्रआर 81 हरनाम सिंह, प्रआर 12 रविन्द्र यादव, प्रआर 84 शिवकुमार, प्रआर 19 पवन, प्रआर 30 चन्द्रभान, चाप्रआर 206 सिद्दू मरावी, आर 352 आशीष लांजेवार, आर 21 धनंजय पारधी, आर 131 टीकाराम, आर 247 विकास, आर 417 राजा, आर मआर नीतू, रोशनी, रंजीता, गोपनीय सैनिक बुधराम मौलिया, ग्राम रक्षा समिति सदस्य सुभाष मरावी तथा तकनिकी सेल प्रआर मुकेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More