( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
भिंड जिले के एक थाने में प्रभारी के चैंबर में सांप घुस गया। उसे देखते ही पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे। कुछ देर बार सभी पुलिसवाले थाने से भागकर बाहर चले गए।
एनटीवी टाइम न्यूज/भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अंदर एक 7 फीट लंबा अजगर दिखा। यह अजगर थाना प्रभारी के चैंबर में घुस गया था। सांप को देखकर पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। सभी पुलिसकर्मी थाने के बाहर जाकर खड़े हो गए।
दरअसल, पूरा मामला शहर के बायपास स्थित अजाक थाना परिसर का है। बुधवार की सुबह थाना प्रभारी वीबीएस परिहार के ऑफिस में अचानक एक लंबा अजगर सरकता हुआ दिखाई दिया। सुबह करीब 8.40 बजे ऑफिस में अजगर को देखते ही पुलिस जवानों के हाथ-पांव फूल गए। सभी पुलिसकर्मी कुर्सियां छोड़कर बाहर निकल गए और कुछ ही मिनटों में थाने के भीतर दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ऑफिस के भीतर अजगर बार-बार फन फैलाकर सरक रहा था, जिससे डर और बढ़ गया। पुलिस वालों ने तत्काल सर्प मित्र जग्गू परिहार को सूचना दी। सूचना मिलते ही जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद जग्गू परिहार ने अजगर को काबू में कर लिया। परिहार ने बताया कि अजगर लगातार छटपटा रहा था, लेकिन अनुभव और पूरी सावधानी से उसे पकड़ने में सफलता मिली। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
थाने के टीआई चेंबर में सात फीट लंबे अजगर की मौजूदगी ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भी चौंका दिया। पुलिसकर्मियों ने घटना के बाद राहत की सांस ली और सर्प मित्र टीम का आभार जताया।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More