Categories: Uncategorized

थाने में मिलने के लिए बुलाया तो Saweety Boora ने पति दीपक हुड्डा की पकड़ ली गर्दन, कहा- मेरे साथ मारपीट के बाद हंसता था…

भारत की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग स्टार स्वीटी बूरा ने अपने पति और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वीटी ने पति द्वारा लगाए गए संपत्ति हड़पने के आरोपों को नकारते हुए, उनके खिलाफ खुद गंभीर आरोप लगाए। स्वीटी ने कहा कि दीपक ने उन्हें और उनके परिवार को वर्षों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो गया।

स्वीटी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने दीपक से 2015 में मुलाकात की, तो दीपक के घर में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं, और अब वह उन पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक में जो 67 लाख का प्लॉट है, वह आधा उनके नाम है, और जो फार्च्यूनर गाड़ी दहेज में दी गई थी, वह उनके पिता महेंद्र के नाम है। स्वीटी ने यह भी कहा कि उनके पति ने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि वह अब डर रही हैं कि कुछ भी हो सकता है।

स्वीटी बूरा ने यह भी कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए दीपक हुड्डा और हिसार के SP शशांक कुमार सावन जिम्मेदार होंगे, क्योंकि उन्होंने डेढ़ महीने पहले एसपी को अपनी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद दीपक ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद स्वीटी और उनके परिवार पर FIR भी दर्ज हुई।

मेरे साथ बार-बार मारपीट करने के बाद दीपक हंसता था

स्वीटी ने कहा, “मेरे साथ बार-बार मारपीट करने के बाद दीपक हंसा करता था। मैं अब और प्रताड़ना नहीं सह सकती और तलाक चाहती हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि पति की प्रताड़ना के कारण वह दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं और अब उन्हें पैनिक अटैक आते हैं जब दीपक की आवाज सुनाई देती है। स्वीटी के वकील सतबीर ने बताया कि वे जल्द ही रोहतक के आईजी से मिलकर इस मामले की जांच में मदद लेंगे और 28 मार्च के बाद सीएम से भी मुलाकात करेंगे। स्वीटी ने इस पूरे मामले में अपने पास मौजूद सबूतों का हवाला देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं दूसरी ओर, स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच महिला थाने में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिछले सप्ताह दोनों पक्षों को बातचीत के लिए महिला थाने बुलाया गया था। इस दौरान थाने में बातचीत चल रही थी, तभी स्वीटी बूरा ने अचानक अपने पति दीपक हुड्डा की गर्दन पकड़कर उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत बीच-बचाव करने आए और स्वीटी को दीपक से अलग किया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago