दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की
दीपक तिवारी
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की । दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद रेखा गुप्ता की शनिवार को पीएम मोदी से पहली मुलाकात थी । इस दौरान इन दोनों नेताओं ने दिल्ली के विकास पर चर्चा की। उनके एक सहयोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान, सीएम गुप्ता ने “दिल्ली की बेटी” को लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।
पीएम के आवास के लिए रवाना होने से पहले, सीएम गुप्ता ने सुबह शालीमार बाग में अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी से अपने शुभचिंतकों का अभिवादन किया। सीएम गुप्ता ने घोषणा की कि पीएम मोदी से मिल कर वो शहर की सभी महिलाओं और बेटियों की ओर से शहर की सेवा के लिए “दिल्ली की बेटी” को चुनने के लिए आभार व्यक्त करेंगी। “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उन्होंने संबोधन समाप्त किया।
बाद में, मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिल्ली में खोदी गई सड़कों, क्षतिग्रस्त सड़कों और यातायात संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और सुधार के निर्देश दिए,जबकि उनके कैबिनेट मंत्रियों ने सड़क पर उतरकर गड्ढों वाली सड़कों की मरम्मत और शहर भर में लंबित परियोजनाओं को परखा। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बारापुला चरण-3 परियोजना का निरीक्षण किया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में सराय काले खां के पास पत्रकारों से बात करते हुए वर्मा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

36 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 hours ago