नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल हुआ है. दिल्ली पुलिस में 28 इंस्पेक्टर 42 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 109 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए है. गुरुवार को इसे लेकर ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ. एक साथ 109 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर दिल्ली पुलिस में नॉर्मल एक्सरसाइज है, लेकिन इस लिस्ट में स्पेशल सेल के तेज तर्रार इंस्पेक्टरों के तबादले ने महकमे में सबको चौंका दिया है.
स्पेशल सेल के जिन 11 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए, उनमें शिव कुमार को दक्षिण-पूर्वी जिला, यशपाल भाटी को ट्रैफिक, सतवीर सिंह को दक्षिण-पश्चिम जिला, मनीष यादव को द्वारका, सोमिल शर्मा को उत्तर-पश्चिम जिला, गगन भाष्कर को ट्रैफिक, कुलदीप सिंह को शाहदरा जिला, विवेकानंद पाठक को मध्य जिला, कृष्ण कुमार को बाहरी जिला, मान सिंह को लाइसेंसिंग यूनिट, चंद्र प्रकाश को उत्तर-पूर्वी जिला भेज दिया गया. खास बात यह कि अलग अलग यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल को स्पेशल सेल में भेजा गया है. सबसे ज्यादा संख्या हेड कॉन्स्टेबल की है. जिनमें से अधिकतर को स्पेशल सेल भेजा गया है और उनका वहां की वर्किंग स्टाइल से अब तक कोई वास्ता नहीं रहा है.
महकमे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि स्पेशल सेल में चुन-चुन कर किए गए इंस्पेक्टर के तबादले के पीछे ‘अपर’ लेवल पर ‘अहम’ की खींचतान का नतीजा माना जा रहा है. हालांकि सीनियर अफसर कह रहे है कि यह एक रूटीन प्रैक्टिस है. जिसमें नए लोगों को अवसर देने की कोशिश की जा रही है. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि स्पेशल सेल में पुराने और एक ही ढर्रे पर काम कर चुके तमाम पुलिसकर्मियों को इसलिए हटाया गया है, ताकि उनकी जगह नए रंगरूटों को काम करने का मौका मिल सके.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More