देवास : ‘चाचा विधायक हैं मेरे’ टोल मांगने पर बीजेपी MLA के भतीजे ने टोल प्लाजा पर किया जमकर उत्पात, वीडियो वायरल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे का वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है. वीडियो में हाथ में डंडा लिए खड़ा विधायक का भतीजा निखिल चौधरी टोल कर्मियों को मारने की धमकी देता दिख रहा है. वीडियो में आरोपी को टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सुन सकते हैं.

देवास/देवास जिले में भारतीय जनता पार्टी के हॉट पिपलिया विधायक मनोज चौधरी के भतीजे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में चाचा विधायक का भतीजे टोल टैक्स को लेकर हंगामा करता नजर आया है. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में विधायक का भतीजा हाथ में डंडा लेकर टोलकर्मियो को मारने की धमकी देता और गाली-गलौज करता नजर आ रहा हैं.

बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे का वीडियो इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है. वीडियो में हाथ में डंडा लिए खड़ा विधायक का भतीजा निखिल चौधरी टोल कर्मियों को मारने की धमकी देता दिख रहा है. वीडियो में आरोपी को टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सुन सकते हैं. 

हॉट पिपलिया से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी का भतीजा है आरोपी निखिल चौधरी

वीडियो में गाली-गलौज कर रहे शख्स का नाम निखिल चौधरी है, जो हॉट पिपलिया से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी का भतीजा है. टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगे जाने से नाराज आरोपी ने टोलकर्मियों पर बरस पड़ा. दरअसल, भोरासा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टोल प्लॉजा पर देवास से भोपाल की ओर जाते समय टैक्स देना पड़ता है.

टोल प्लाजा से गुजर रहा विधायक का भतीजा टोल टैक्स के नाम सुनते ही बिगड़ गया

रिपोर्ट के मुताबिक टोलकर्मियों द्वारा टोल टैक्स मांगने पर विधायक का भतीजा निखिल चौधरी भड़क उठा और गाड़ी में से डंडा निकालकर टोलकर्मियों की ओर दौड़ा और उनसे गाली- गलौज करने लगा. भतीजा चिल्लाते हुए कह रहा था, ‘विधायक के नाम से सारी गाड़ियां निकलेगी’ और लगातार टोलकर्मियों को भद्दी-भद्दी गाली देने लगा.

भोरासा टोल प्लाजा पर हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक के भतीजे निखिल चौधरी को वायरल वीडियो में लाठी लेकर टोल कर्मियों को धमकी देते और गाली-गलौज करते सुना जा सकता है. विधायक के भतीजे को इस बात से गुस्सा आ गया, क्योंकि टोलकर्मी ने उनसे टोल टैक्स मांग लिया.

MLA का भतीजा उस कर्मचारी को मारने को दौड़ा था, जिसने टोल टैक्स के पैसे मांगे थे

बताया जाता है हाथ में लट्ठ लेकर विधायक का भतीजा उस कर्मचारी को मारने को दौड़ा था, जिसने टोल टैक्स के पैसे मांगे थे. विधायक के भतीजे ने पैसे मांगने वाले टोलकर्मी को मारने के लिए करीब 1 घंटे तक टोल प्लॉजा पर हंगामा किया. इस दौरान आरोपी ने टोल प्लॉजा के पास रखा सामान को उठा उठा कर फेंकता भी नजर आया.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago