मध्यप्रदेश में देवास शहर के प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर के रात में बंद होने के बाद कुछ लोगों ने जबरन प्रवेश किया और पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया कि एक भाजपा विधायक का बेटा भी इस समूह का हिस्सा था जबकि पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की।
यहां कोतवाली थाने में पुजारी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, जीतू रघुवंशी (जिसका आपराधिक अतीत है) शुक्रवार देर रात आठ से 10 कारों के काफिले में अन्य लोगों के साथ मंदिर पहुंचा। नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि उन लोगों ने पुजारी से दरवाजा खोलने को कहा और जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया।
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और करीब 50 कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस समूह का नेतृत्व किसी भाजपा नेता के बेटे ने किया था, अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच जारी है। इस बीच देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि भाजपा विधायक को अपने बेटे पर नजर रखनी चाहिए, “जिसने सनातनी होने के बावजूद ऐसा कृत्य किया।”
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More