देश में और भी हैं सोनम, जिसने प्रेमी के लिए ली पति की जान, जानें दूसरे मामले

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • सोनम रघुवंशी मामले ने सभी का सख्ते में डाल दिया है, क्या आप जानते हैं देश में पहला नहीं है सोनम राज का मामला.

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आई है. उसने सभी को चौंका दिया है. कुल महीने पुराने प्यार के लिए पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा को मरवा दिया. यह सनसनीखेज वारदात पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. हत्याकांड की पूरी सच्चाई परत-दर-परत खुलकर सामने आ चुकी है.

हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब सात जन्म का वचन निभाने वाली पत्नी ही पति के लिए काल बन गई. देश में इस तरह के मामले कई और भी सामने आ चुके हैं. आपराधिक गतिविधियों में महिलाओं का ग्राफ बढ़ा है. मध्य प्रदेश की जेलों में ही 1800 से ज्यादा महिलाएं सजा काट रही हैं. इनमें कई हत्या और हत्या की साजिश जैसे गंभीर मामले में आरोपी हैं.

मध्यप्रदेश में ‘सोनम’ अकेली नहीं

कहा जाता है कि अपराधी अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अपराध का जाल बुनता है, लेकिन तमाम चालाकियों के बाद भी उससे बच नहीं पाता. सोनम रघुवंशी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि इंदौर से 21 सौ किलोमीटर दूर पति की हत्या का खुलासा कभी हो पाएगा, लेकिन इस हत्याकांड की एक के बाद एक खुली परतों ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर प्रेमी को पाने के लिए उसने इस हद तक कैसे कदम उठा लिया. हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जिनसे प्यार के लिए पति की हत्या करा दी.

सहेली के पति से कराई हत्या

इंदौर के राजा हत्याकांड के पहले भोपाल में 32 साल की पत्नी ने सहेली के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पति भेल से रिटायर्ड जीएम थे. पति-पत्नी के बीच उम्र में करीबन 33 सालों का अंतर था. मृतक जार्ज कुरियन ने 14 साल पहले 51 साल की उम्र में 18 साल की बिट्टी नामक युवती से दूसरा विवाह किया था, लेकिन पति के व्यवहार से परेशान होकर पत्नी ने सहेली के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी.

घटना इस तरह से अंजाम दी गई, ताकि मौत बाथरूम में गिरने से लगे, लेकिन मौके पर मिले सबूतों से खुलासा हो गया. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भी 11 मई 2025 को इसी तरह का मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने शादी के 18 साल बाद अपने पति की हत्या कर दी, क्योंकि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और इसमें उसका पति रास्ते का कांटा बन सकता था.

आरोपी संगीता ने पति के साथ मंदिर जाने का प्लान किया. मंदिर से लौटते वक्त उसने प्रसाद के बहाने पति को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में प्रेमी अनिल के साथ मिलकर उसे नदी में फेंक दिया.

मेरठ में हो चुका खौफनाक कांड

मेरठ में हुए खौफनाक कांड ने देश भर में सभी को चौंका कर रखा दिया था. 3 मार्च 2025 में पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को नीले ड्रम में सील कर सीमेंट से भर दिया. इसी तरह 22 मार्च को बेंगलुरू में भी इसी तरह की घटना हुई. इसमें 37 साल के रियल एस्टेट व्यवसायी लोकनाथ सिंह की हत्या उसकी पत्नी और सास ने मिलकर कर दी. यह वारदात अवैध संबंधों के शक में की गई.

मध्य प्रदेश की जेलों में 1800 महिला कैदी

अपराधिक मामलों में जेल पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है. भारत में जेल सांख्यिकी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल जेलों में 22 हजार 702 महिलाएं हैं. इनमें से 17 हजार 366 विचाराधीन महिला आरोपी हैं. जबकि साल 2020 की रिपोर्ट में देश की जेलों में महिला कैदियों की संख्या 19255 और 2019 में 19081 महिला कैदी थीं.

मध्य प्रदेश के हिसाब से देखा जाए तो प्रदेश में कुल कैदियों की संख्या 48 हजार 829 है. जेल मुख्यालय के डीआईजी संजय पांडे के मुताबिक “प्रदेश की जेलों में महिला कैदियों की संख्या करीबन 1800 है. हालांकि जेल मुख्यालय द्वारा यह रिकॉर्ड नहीं रखा जाता कि इनमें से कितने महिलाएं किस अपराध में जेल में हैं.

उधर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने पिछले महिला सभी राज्यों से जेलों में बंद महिला कैदियों की संख्या, महिला विचाराधीन कैदियों की संख्या सहित कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

40 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

1 hour ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

1 hour ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago