केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इससे संबंधित पोस्ट किया. गडकरी ने लिखा, दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है. उन्होंने साफतौर पर कहा कि दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी.
बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है. ऐसे में जब दोपहिया वाहन टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर के वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाता है.
15 अगस्त से 3 हजार रुपये का वार्षिक पास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में टोल को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था. उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की थी. 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी. ये पास 3000 रुपये का होगा. इससे 200 यात्राएं की जा सकेंगी. यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा.
15 अगस्त से वार्षिक पास
नितिन गडकरी ने कहा, यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा के बारे में लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को दूर करती है और एकल, किफायती लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सरल बनाती है. मंत्री ने कहा, प्रतीक्षा समय, भीड़भाड़ को कम करके तथा टोल प्लाजा पर विवादों को न्यूनतम करके इस वार्षिक पास का उद्देश्य लाखों निजी वाहन मालिकों को तीव्र एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More