Categories: देश

दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले दो मुस्लिम युवक, कहा- दोस्ती के आड़े नहीं आता मजहब

भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए आगरा निवासी दो मुस्लिम युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। आगरा जिले की बाह तहसील के बिजौली गांव निवासी साजिद (26) और सन्नी खान (24) अपने 14 हिंदू दोस्तों के साथ पिछले सोमवार यानी सात जुलाई को कछलाघाट से बटेश्वर स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने निकले थे। वे शनिवार 12 जुलाई की रात फिरोजाबाद की शिकोहाबाद तहसील में स्टेशन मार्ग पर कांवड़ लेकर पहुंचे।

साजिद ने मीडिया से कहा, ‘‘हम इंसान पहले हैं, हिंदू या मुसलमान बाद में हैं। हमारे खून का रंग एक ही है। खुदा ने उसमें कोई फर्क नहीं किया। धर्म कभी दोस्ती में आड़े नहीं आता। चाहे कोई कुछ भी कहे।”

सन्नी ने कहा, ‘‘हमारे दोस्त श्रावण मास में कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिये जा रहे थे। हमने सोचा कि हमारे दोस्त इतनी बड़ी तपस्या करने जा रहे हैं तो हम भी उनके साथ जाएंगे। हमें भी भोलेनाथ पर आस्था है। हमने अपने दोस्तों से बात की। उनकी रजामंदी के बाद हमने भी कांवड़ उठाई और उनके साथ निकल पड़े।”

उन्होंने बताया कि जिस कांवड़ को वे लेकर चले हैं वह 151 किलोग्राम की है। उसमें 125 किलोग्राम जल है जबकि कलश व कांवड़ का वजन 26 किलोग्राम है। श्रावण की शुरुआत 11 जुलाई को हुई। यह मास नौ अगस्त को संपन्न होगा। इस महीने में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कांवड़ लेकर मीलों पैदल चलते हैं और गंगा जल लेकर उसे विभिन्न शिवालयों पर चढ़ाते हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

21 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

42 minutes ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

1 hour ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago