धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना। किसान के घर से गोदरेज में रखी नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर बदमाश फरार हो गए। धामनोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एनटीवी टाइम न्यूज धार/ धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में चोरों ने एक किसान के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार के धामनोद जाने के बाद हुई चोरी

मकान मालिक के बेटे नरेंद्र काका पाटीदार ने बताया कि वह धामनोद में रहते हैं और कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। नगर में शिव डोला होने के कारण उन्होंने अपने माता-पिता को पूजा के लिए धामनोद बुला लिया था। कुछ दिनों से मकान पर ताला लगा हुआ था।

इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। बताया गया है कि घर की गोदरेज में फसलों के भुगतान से मिली नकदी और सोने के जेवर रखे हुए थे। चोर गोदरेज में रखा नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और चोरी का जल्द खुलासा करने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल चोरी हुए सामान और रकम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

25 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

40 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

1 hour ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago